Peepal ke upay and sukh samridhi
पीपल के इस उपाय से बढ़ती है घर में सुख-समृद्धि.|
श्रीमद्भगवत गीता में भगवान श्रीकृष्ण ने पीपल को स्वयं का स्वरूप बताया है। इसी वजह से मान्यता है कि पीपल की पूजा से दरिद्रता दूर होती है, सुख, ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है। नियमित रूप से विशेष शुभ मुहूर्त में पीपल की पूजा करनी चाहिए। यहां जानिए पीपल के पूजन की सामान्य विधि…
जिस दिन पीपल का पूजन करना है, उस दिन सूर्योदय के पहले जागकर स्नान आदि नित्य कर्मों से निवृत्त हो जाएं। इसके बाद सफेद कपड़े पहनकर किसी ऐसे स्थान पर जाएं जहां पीपल स्थित हो। पीपल की जड़ में गाय का दूध, तिल और चंदन मिला हुआ पवित्र जल अर्पित करें।