Showing posts with label bigade kaam banaye guru. Show all posts
Showing posts with label bigade kaam banaye guru. Show all posts

Friday, July 7, 2017

Guru Purnima Ke Jyotish Upay

Guru Purnima Ke Jyotish Upay


आषाढ़ मास की पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा कहते हैं। इस दिन गुरु पूजा का विशेष विधान है। ज्योतिष शास्त्र में भी गुरुपूर्णिमा का विशेष महत्व है। जिन लोगों की कुंडली में गुरुप्रतिकूल स्थान पर होता है, उनके जीवन में कई उतार-चढ़ाव आते है। वे लोग यदि गुरु पूर्णिमा के दिन नीचे लिखे उपाय करें तो उन्हें इससे काफी लाभ होता है। यह उपाय इस प्रकार हैं-

गुरु पूर्णिमा के ज्योतिष उपाय | Guru Purnima Ke Jyotish Upay


Guru Purnima 2017

Guru Purnima 2017

जय गुरुदेव


आषाढ़ मास की पूर्णिमा को गुरू पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है और इसी के संदर्भ में यह समय अधिक प्रभावी भी लगता है. इस वर्ष गुरू पूर्णिमा 9 जुलाई 2017, को मनाई जाएगी. गुरू पूर्णिमा अर्थात गुरू के ज्ञान एवं उनके स्नेह का स्वरुप है. हिंदु परंपरा में गुरू को ईश्वर से भी आगे का स्थान प्राप्त है तभी तो कहा गया है कि हरि रूठे गुरु ठौर है, गुरु रूठे नहीं ठौर. इस दिन के शुभ अवसर पर गुरु पूजा का विधान है. गुरु के सानिध्य में पहुंचकर साधक को ज्ञान, शांति, भक्ति और योग शक्ति प्राप्त होती है.

गुरु पूर्णिमा को व्यास पूर्णिमा नाम से भी जाना जाता है क्योंकि यह दिन महाभारत के रचयिता कृष्ण द्वैपायन व्यास का जन्मदिन भी होता है. वेद व्यास जी प्रकांड विद्वान थे उन्होंने वेदों की भी रचना की थी इस कारण उन्हें वेद व्यास के नाम से पुकारा जाने लगा.

Sunday, February 15, 2015

Guru ke upay

Guru ke upay

 
-----गुरु बनाएगा बिगड़े काम --------------------------------------------------

गुरु यानि भगवान ब्रहस्पति के उपाय :----

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार गुरु यानी बृहस्पति ग्रह शिक्षा का कारक होता है। जिस व्यक्ति की कुंडली में गुरु शुभ स्थिति में होता है वह उच्च शिक्षित होता है और जिसकी कुंडली में गुरु अशुभ होता है उसकी शिक्षा में बहुत बाधाएं आती हैं। इसके अलावा उसे जीवन भर मानसिक चिंता, आर्थिक हानि तथा स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी रहती हैं। यदि आपकी कुंडली में भी गुरु अशुभ है तो नीचे लिखे उपाय करें वह आप के नीच के गुरु को शांत करके आप की उन्नति का मार्ग प्रशस्त करेंगे:-

1. गुरुवार के दिन केले के दो पौधे विष्णु भगवान के मंदिर में लगाएं।
2 . गुरुवार के दिन साबूत मूंग मंदिर में दान करें
3 . भोजन में केसर का प्रयोग करें
4. शुभ मुहूर्त में चांदी का बर्तन अपने घर की भूमि में दबाएं और साधु संतों का अपमान नहीं करें।
5. जिस पलंग पर आप सोते हैं, उसके चारों कोनों में सोने की कील अथवा सोने का तार लगाएं।
6. पीपल के वृक्ष की पूजा करें।


ये कुछ उपाय करने से व्यक्ति के गुरु के दोष दूर होंगे और जीवन मैं स्म्रधि होगी |