Showing posts with label apna ghar. Show all posts
Showing posts with label apna ghar. Show all posts

Saturday, May 2, 2015

When to Start Building House

When to Start Building House 

घर बनाना कब प्रारंभ करें?
वास्तु शास्त्र में प्राचीन मनीषियों ने सूर्य के विविध राशियों पर भ्रमण के आधार पर उस माह में घर निर्माण प्रारंभ करने के फलों कीविवेचना की है।
1. मेष राशि में सूर्य होने पर घर बनाना प्रारंभ करना अति लाभदायक होता है।
2. वृषभ ाशि में सूर्य : संपत्ति बढ़ना, आर्थिक लाभ
3. मिथुन राशि में सूर्य : गृह स्वामी को कष्ट
4. कर्क राशि में सूर्य : धन-धान्य में वृद्धि
5. सिंह राशि का सूर्य : यश, सेवकों का सुख
6. कन्या राशि का सूर्य : रोग, बीमारी आना
7. तुला राशि का सूर्य : सौख्, सुखदायक
8. वृश्चिक राशि का सूर्य : धन लाभ
9. धनु राशि का सूर्य : भरपूर हानि, विनाश
10. मकर राशि का सूर्य : धन, संपत्ति वृद्धि
11. कुंभ राशि का सूर्य : रत्न, धातु लाभ
12. मीन राशि का सूर्य : चौतरफा नुकसान
घर बनाने का प्रारंभ हमेशा शुक्ल पक्ष में करना चाहिए।


Thursday, April 16, 2015

Apna Ghar Chahte hai to kare yeh upay

Apna Ghar Chahte hai to kare yeh upay


अपना घर चाहते हैं तो यह 5 उपाय आजमाए।

अपने घर का सपना हर आंखों में पलता है। अगर आप भी अपने घर के लिए प्रयासरत हैं तो अन्य कोशिशों के साथ यह उपाय भी आजमाएं। इन उपायों से घर बनने में आने वाली बाधाएं दूर होती है।
* घर के पूजा स्थल में एक मिट्टी का छोटा घर लाकर रखें उसे रंगों से सजाएं और प्रति रविवार उसमें तेल का दीपक जलाएं।
* मंगलवार के दिन गाय को मसूर की दाल गुड़ अवश्य खिलाएं। तोतों को दाने डालें। कौए को दूध में भीगी रोटी खिलाएं। घोड़ों को भीगी चने की दाल खिलाएं।
* किसी भी मंदिर में नीम की लकड़ी का घर निर्मित करवाकर दान करें।
* 5 मंगलवार गणेश मंदिर में गणेशजी को गेहूं गुड़ चढ़ाएं।
* प्रतिदिन सुबह स्नान कर गणेशजी को एक लाल फूल चढ़ाएं। 21 दिन तक मंदिर या घर पर गणेश जी से समस्या निवारण हेतु प्रार्थना करें।